May 15, 2024 8:35 PM

printer

भारत का माल और सेवा का कुल निर्यात इस वर्ष अप्रैल में 64 दशमलव 56 अरब डॉलर होने का अनुमान

 

 भारत का माल और सेवा का कुल निर्यात इस वर्ष अप्रैल में 64 दशमलव 56 अरब डॉलर होने का अनुमान है। पिछले वर्ष इसी अवधि में यह 60 दशमलव 40 अरब डॉलर था। वार्षिक आंकडों के आधार पर 6 दशमलव 88 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि दर्शाता है।

 वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार अप्रैल में देश का व्यापारिक निर्यात एक दशमलव शून्‍य आठ प्रतिशत बढ़कर 34 दशमलव 99 अरब डॉलर हो गया, जबकि अप्रैल 2023 में यह 34 दशमलव 62 अरब डॉलर था।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला