भारत और अमरीका के बीच मानवीय सहायता और आपदा राहत अभ्यास भारत के पूर्वी समुद्र तट पर शुरू हो गया है। यह 31 मार्च तक जारी रहेगा। रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि इस अभ्यास का उद्देश्य मानवीय सहायता और आपदा राहत के लिए अंतर संचालन विकसित करना है। इसके साथ दोनों देशों की सेनाओं के बीच तेज और सुचारू समन्वय के लिए मानक संचालन प्रक्रियाओं को परिष्कृत करना है। भारतीय नौसेना के जहाज, भारतीय सेना के जवान और वाहन तथा त्वरित कार्रवाई चिकित्सा दल इस अभ्यास में भाग लेंगे। अमरीका की ओर से नौसैनिक जहाज, अमरीकी मरीन कोर और अमरीकी सैनिक हिस्सा लेंगे।
Site Admin | March 18, 2024 7:26 PM
भारत और अमरीका के बीच मानवीय सहायता और आपदा राहत अभ्यास भारत के पूर्वी समुद्र तट पर शुरू हुआ