भारतीय सेना के पूर्वी कमान की ओर से राजधानी रांची के मोराबादी मैदान में पहली बार सशक्त सेना- समृद्ध भारत प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रदर्शनी का आज राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने उदघाटन किया। इस अवसर पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और पूर्वी कमान के लेफ्टिनेंट जनरल रामचंद्र तिवारी समेत सेना के कई वरीय अधिकारी मौजूद थे। समारोह को सम्बोधित करते हुए राज्यपाल ने राष्ट्र के प्रति निस्वार्थ सेवा और समर्पण के लिए सैन्य बलों की प्रशंसा की।
Site Admin | September 6, 2024 5:26 PM
भारतीय सेना के पूर्वी कमान की ओर से राजधानी रांची के मोराबादी मैदान में पहली बार सशक्त सेना- समृद्ध भारत प्रदर्शनी का आयोजन