भारतीय वायुसेना अपनी 91 वीं वर्षगांठ पर कल भोपाल के बड़े तालाब पर एयर शो प्रस्तुत करेगी। इस कार्यक्रम में वायुसेना के सुखोई जैसे लड़ाकू विमानों से लेकर चिनूक श्रेणी के हेलीकाप्टर तक सुबह 10 बजे से घंटे भर तक आसमान में अठखेलियाँ करेंगे। सूर्यकिरण और सारंग टीमें भी अपने हैरतंगेज कारनामे दिखाएंगी। इस कार्यक्रम को लेकर राजधानी भोपाल सहित आसपास के इलाकों में भी उत्साह को देखते हुए कार्यक्रम स्थल के आस पास वाहनों के आवागमन पर पर रोक लगायी गयी है। पुलिस ने कल यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया है और लोगों से पैदल आने की अपील की है।
News On AIR | September 29, 2023 8:53 PM | एयर शो
भारतीय वायुसेना अपनी 91 वीं वर्षगांठ पर कल भोपाल के बड़े तालाब पर एयर शो प्रस्तुत करेगी