भारतीय रेलवे ने ट्रेनों में स्वच्छता का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। रेलवे ने सभी पेंट्रीकार प्रबंधकों को चेतावनी जारी करते हुए सभी एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनों में बेहतर सफाई व्यवस्था बनाए रखने को कहा है। इसी कड़ी में रायपुर स्टेशन में क्लीन ट्रेन स्टेशन और मंडल से चलने वाली सभी एक्सप्रेस ट्रेनों में ऑन बोर्डिंग, हाउस कीपिंग स्टाफ जैसी व्यवस्थाएं भी उपलब्ध कराई गई है। इसके अलावा लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रा के दौरान पेंट्रीकार से निकलने वाले कूड़े के निस्तारण के लिए विभिन्न स्थानों पर गार्बेज कलेक्शन पॉइंट भी बनाए गए हैं। इससे ट्रेनों और रेल परिसर में सफाई बनी रहेगी।
Site Admin | July 18, 2024 7:07 PM
भारतीय रेलवे ने ट्रेनों में स्वच्छता का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए