August 20, 2024 9:18 PM

printer

भारतीय मानक ब्‍यूरो ने समझौता ज्ञापन पर हस्‍ताक्षर करने वाले छात्रों के लिए हैकाथॉन आयोजित किया

 

भारतीय मानक ब्‍यूरो ने उसके साथ समझौता ज्ञापन पर हस्‍ताक्षर करने वाले संस्‍थानों के छात्रों के लिए हैकाथॉन आयोजित किया है। इसका उद्देश्‍य उत्‍पादों की गुणवत्‍ता और सुरक्षा सुनिश्चित करने में भारतीय मानक ब्‍यूरो की अहम भूमिका के प्रति छात्रों को जागरूक बनाना है।

इस आयोजन के अंतर्गत प्रतिभागियों को भारतीय मानकों पर केंद्रित ऑनलाइन गतिविधियों के लिए एक मंच का डिजाइन विकसित करने का काम सौंपा गया है। प्रविष्टियाँ जमा करने की अंतिम तारीख 23 अगस्‍त है।

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला