भारतीय महिलाओं की 4X400 मीटर रिले टीम ने विश्व एथलेटिक्स रिले के दूसरे दौर की हीट में दूसरा स्‍थान हासिल कर पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया

भारतीय महिलाओं की चार गुना चार सौ मीटर रिले टीम ने बहामास के नासाउ में विश्‍व एथलेटिक्स रिले के दूसरे दौर की हीट में दूसरा स्‍थान हासिल कर पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है। रूपल चौधरी, एम आर पूवम्मा, ज्योतिका श्री दांडी और शुभा वेंकटेशन की चौकडी ने तीन मिनट और 29.35 सेकेंड के समय के साथ जमैका की टीम के बाद दूसरा स्‍थान हासिल किया। भारतीय टीम पहले दौर की क्वालीफाइंग हीट में तीन मिनट और 29.74 सेकेंड के समय के साथ पांचवें स्‍थान पर रही थी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला