May 21, 2024 12:36 PM

printer

भारतीय पुरुष जूनियर हॉकी टीम ने बेल्जियम पर जीत के साथ की अपने यूरोप दौरे की शुरुआत

भारतीय पुरुष जूनियर हॉकी टीम ने अपने यूरोप दौरे की शुरुआत बेल्जियम पर जीत के साथ की है। भारत की ओर से उप-कप्तान शारदानंद तिवारी ने दो गोल किए। 

निर्धारित समय में दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर थीं जिसके बाद मैच का फैसला शूटआउट से हुआ।

 भारत की तरफ से गुरजोत सिंह, सौरभ आनंद कुशवाहा, दिलराज सिंह और मनमीत सिंह ने पेनल्‍टी शूटआउट में गोल किए और गोलकीपर प्रिंसदीप सिंह ने दो गोल बचाकर भारतीय टीम को पेनल्टी शूटआउट चार-दो से जीतने में मदद की।

भारत अपना दूसरा मैच कल नीदरलैंड के ब्रेडा में बेल्जियम से खेलेगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला