भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा आज छत्तीसगढ़ में रक्षाबंधन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में रायपुर के माना कैम्प स्थित चौथीं बटालियन के सौ से अधिक जवानों को महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने तिलक लगाकर रक्षासूत्र बांधा। गौरतलब है कि इससे पहले महिला मोर्चा द्वारा दो लाख राखी सीमा पर तैनात सैनिक भाइयों के लिए भेजी गई है।
Site Admin | August 18, 2024 7:34 PM
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा आज छत्तीसगढ़ में रक्षाबंधन का कार्यक्रम आयोजित किया गया