भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। झारखंड में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहाण और असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्व सरमा को चुनाव की कमान सौंपी गयी है। दोनों ही नेता भाजपा के बड़े रणनीतिकार और संगठनकर्त्ता माने जाते हैं। लोकसभा चुनाव के बाद झारखंड को लेकर भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व का यह बड़ा फैसला है। झारखंड में अगले तीन से चार महीने में विधानसभा चुनाव होने के आसार हैं।
Site Admin | June 18, 2024 5:50 PM
भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है