भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में राज्यसभा के उपचुनाव के लिए राज्य के पूर्व उप-मुख्यमंत्री डाक्टर दिनेश शर्मा को पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया है। उपचुनाव के लिए नामांकन भरने का अंतिम दिन मंगलवार है और मतदान 15 सितम्बर को होगा। राज्यसभा की इस सीट पर निवर्तमान सांसद भाजपा के हरद्वार दूबे के निधन के कारण चुनाव कराया जा रहा है।
News On AIR | September 3, 2023 4:38 PM | भाजपा-राज्यसभा उपचुनाव
भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में राज्यसभा के उपचुनाव के लिए राज्य के पूर्व उप-मुख्यमंत्री डाक्टर दिनेश शर्मा को बनाया पार्टी उम्मीदवार