भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ा वर्ग के अधिकारों का हनन करना चाहती है। पार्टी नेता और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री बेबी रानी मौर्या ने नई दिल्ली में संवाददाताओं से बातचीत में कांग्रेस पर धार्मिक आधार पर आरक्षण का समर्थन करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा इसे कभी अनुमति नहीं देगी। उन्होंने कहा कि संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर धर्म के आधार पर आरक्षण के खिलाफ थे। श्रीमती बेबी रानी मौर्या ने आरोप लगाया कि विपक्षी दल का कहना है कि एक समुदाय विशेष का देश के संसाधनों पर पहला अधिकार है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने वंचित वर्गों के सशक्तिकरण के लिए कई कदम उठाए हैं।
Site Admin | May 2, 2024 5:28 PM
भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ा वर्ग के अधिकारों का हनन करना चाहती है