भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज सतना जिले के चित्रकूट स्थित मझगवां से जन आर्शीवाद यात्रा को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर श्री नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश का मान बढ़ा है। गरीब कल्याण की नीतियों से देश में करोड़ो लोगों का जीवन स्तर ऊपर उठा है और विकास की गति तेज हुई है। मध्यप्रदेश सहित भाजपा शासित राज्यों में हमारी सरकारे जनकल्याण के कार्य में जुटी हैं। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में कई उपलब्धियों अर्जित की हैं। श्री नड्डा ने उम्मीद जताई कि आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में जनता का आर्शीवाद पुनः भाजपा को मिलेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में उनकी सरकार जन कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है। इससे जनता के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया हैं उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों में जनता का आर्शीवाद भाजपा को मिलेगा और एक बार फिर हमारी सरकार बनेगी। केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्या सिंधिया, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा सहित पार्टी के कई नेता इस अवसर पर मौजूद थे।
News On AIR | September 3, 2023 4:02 PM | Madhya Pradesh | MADHYA PRADESH NEWS | MP NEWS
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जन आर्शीवाद यात्रा को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना