भारतीय जनता पार्टी के झारखंड विधानसभा चुनाव प्रभारी और केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हेमंत सोरेन पर आरोप लगाया है कि उन्होंने झारखंड के गरीब जनजातीय लोगों के साथ धोखा किया है। उन्होंने गोडा में परिवर्तन रैली को संबोधित करते हुए कहा है कि यदि राज्य में भाजपा की सरकार बनी, तो प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के जरिए प्रत्येक महिला के खाते में प्रति माह दो हजार एक सौ रुपये डाले जाएंगे। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सशक्तिकरण के लिए प्रभावी उपाय किये जाएंगे।
Site Admin | September 24, 2024 8:23 PM
भारतीय जनता पार्टी के झारखंड विधानसभा चुनाव प्रभारी और केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हेमंत सोरेन पर लगाया आरोप