भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज छत्तीसगढ़ के जाशपुर शहर से दूसरे चरण की 'परिवर्तन यात्रा' को रवाना किया। परिवर्तन यात्रा का पहला चरण 12 सितंबर को दंतेवाड़ा से शुरू हुआ था। दोनों यात्राएं राज्य के 87 विधानसभा क्षेत्रों दो हजार 989 किलोमीटर की दूरी तय करेंगी और 28 सितंबर को बिलासपुर में सम्पन्न होंगी। इन यात्राओं का उद्देश्य केंद्र सरकार की उपलब्धियों और विभिन्न मोर्चों पर छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार की विफलताओं को उजागर करना है।
News On AIR | September 15, 2023 9:00 PM | नड्डा-परिवर्तन यात्रा
भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने आज छत्तीसगढ़ के जाशपुर शहर से दूसरे चरण की 'परिवर्तन यात्रा' को रवाना किया