April 20, 2024 12:53 PM

printer

भारतीय जनता पार्टी की वरिष्‍ठ नेता और केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारामन ने रद्द किया तिरुवनन्तपुरम का दौरा 

भारतीय जनता पार्टी की वरिष्‍ठ नेता और केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारामन आज राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के प्रचार के लिए केरल के तिरुवनंतपुरम पहुंचने वाली थी लेकिन अब उन्होंने अपना दौरा रद्द कर दिया है। 

दूसरी ओर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी आज केरल में कांग्रेस प्रचार करेंगी।उनका चलक्‍काकुडी और पथनमथिट्टा क्षेत्रों में भी जनसभाओं को संबोधित करने का कार्यक्रम है। नई दिल्‍ली रवाना होने से पहले शाम को प्रियंका गांधी तिरुवनंतपुरम में रोडशो में भाग लेंगी।

गौरतलब है कि केरल में 26 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। जिसके चलते यहां प्रमुख राजनीतिक दलों का प्रचार अभियान पूरे जोरों पर है।  

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला