भाजयुमो की रांची में हुई युवा आक्रोश रैली के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हुई झड़प में 13 लोग घायल हुए हैं। भाजपा ने आरोप लगाया कि रैली पर सरकार की ओर से बर्बरतापूर्ण कार्रवाई की गयी। विधानसभा चुनाव के लिए राज्य के प्रभारी और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चंपाई सोरेन प्रकरण को लेकर झामुमो पर तंज कसा है। रांची में पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य की मौजूदा स्थिति के लिए हेमंत सोरेन जिम्मेदार हैं। उन्होंने यह भी कहा कि श्री सोरेन सत्ता में बने रहने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।
Site Admin | August 24, 2024 11:35 AM
भाजयुमो की आक्रोश रैली के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प में 13 लोग घायल