लोकसभा सांसद एवं भाजपा पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री भोला सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में संविधान को मजबूत करने के साथ ही एससी, एसटी और ओबीसी समाज की बेहतरी के लिए काम किया गया। देहरादून में पत्रकारों को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर को भाजपा सरकार के प्रयासों से ही भारत रत्न से सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि विपक्षी नेता विदेशों में भारत के पिछड़े वर्ग का अपमान कर देश की छवि खराब करने का काम कर रहे हैं।
Site Admin | September 21, 2024 6:46 PM
भाजपा सरकार में संविधान को मजबूत करने,एससी, एसटी और ओबीसी समाज की बेहतरी के लिए काम किया : भोला सिंह