झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रभारी और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि भाजपा चंपई सोरेन को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देगी। रांची में पत्रकारों से बात करते हुए श्री चौहान ने कहा कि श्री सोरेन को भी पार्टी की कोर कमेटी में शामिल किया जायेगा। श्री चौहान ने दावा किया है कि चंपई सोरेन की मदद से भाजपा विधानसभा चुनाव में हेमंत सोरेन सरकार को उखाड़ फेंकेगी।
Site Admin | August 31, 2024 11:51 AM
भाजपा विधानसभा चुनाव में हेमंत सोरेन सरकार को उखाड़ फेंकेगी: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान