भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ता प्रदेश की सभी विधानसभाओं में 11 अगस्त से 13 अगस्त तक तिरंगा यात्रा निकालेंगे। तिरंगा यात्रा में जिला और प्रदेश के पदाधिकारी हिस्सा लेंगे। युवा मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी धनंजय शुक्ला ने बताया कि तिरंगा यात्रा निकालने की योजना सभी जिलों में बन गयी है। इसके लिए युवा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों का प्रवास अलग-अलग जनपदों में तय हुआ है। भाजपा के कार्यकर्ता 12 से 14 अगस्त तक स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर महापुरुषों की प्रतिमाओं और स्मारकों के आस- पास स्वच्छता अभियान चलाएंगे। साथ ही अमर बलिदानियों, महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन करेंगे। इसके अलावा 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर भाजपा प्रत्येक जनपद में गोष्ठी का आयोजन करेगी और मौन जुलूस भी निकालेगी। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता समीर सिंह ने बताया कि प्रत्येक बूथ के हर घर पर तिरंगा फहरे इसके लिए पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर संपर्क कर लोगों को प्रेरित भी करेंगे।
Site Admin | August 10, 2024 8:27 PM
भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता प्रदेश की सभी विधानसभाओं में 11 से 13 अगस्त तक निकालेंगे तिरंगा यात्रा