डॉ राजीव बिंदल प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी ने वर्तमान कांग्रेस सरकार द्वारा आम जनता पर किए गए लाठीचार्ज और पानी की बौछारों की निंदा करते हुए कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार पूरी तरह निर्लज्जता से भर गई है। डॉ बिंदल ने कहा की सरकार ने अभी तक अनाधिकृत बनी हुई मस्जिद के बारे में अपना स्टैंड स्पष्ट नहीं किया है। डॉक्टर राजीव बिंदल ने कहा कि यह वही मुख्यमंत्री है जिन्होंने 2022 का चुनाव जीतने के बाद राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में हिमाचल के हिंदुओं का अपमान किया था और 97% हिंदू आबादी वाले प्रदेश में हिंदू विचारधारा वाली पार्टी के हारने का दंभ भरा था।
Site Admin | September 12, 2024 4:11 PM
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आम जनता पर लाठीचार्ज और पानी की बौछारों की निंदा करते हुए राज्य सरकार पर कटाक्ष किया