भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए प्रदेश में दो और संसदीय क्षेत्रों से प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने देवरिया से शशांक मणि त्रिपाठी और फिरोजाबाद से ठाकुर विश्वजीत सिंह को उम्मीदवार बनाया है। इसके साथ ही भाजपा ने प्रदेश में विधानसभा की रिक्त सीटों के लिए चार विधानसभा क्षेत्रों से भी प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है। पार्टी ने ददरौल से अरविन्द सिंह, लखनऊ पूर्व से ओपी श्रीवास्तव, गैंसड़ी से शैलेन्द्र सिंह शैलू और दुद्धी सुरक्षित सीट से श्रवण गौड़ को प्रत्याशी बनाया है। उधर कांग्रेस ने लखनऊ पूर्व विधानसभा सीट पर मुकेश चौहान को उप चुनाव के लिए प्रत्याशी बनाया है। बहुजन समाज पार्टी ने भी लोकसभा उम्मीदवारों की अपनी पांचवी सूची जारी की है।
Site Admin | April 16, 2024 8:50 PM
भाजपा ने विभिन्न राज्यों के लिए सात उम्मीदवारों की सूची जारी की