भाजपा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का वीडियो एडिट कर प्रचारित करने के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई

भारतीय जनता पार्टी ने आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का वीडियो एडिट कर उसे प्रचारित करने के खिलाफ सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पार्टी के जिला अध्यक्ष जयंती पटेल और प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने शिकायत दर्ज कराने के बाद कहा कि मुख्यमंत्री के बीते तीन अपै्रल को महासमुंद में दिए गए भाषण में छेड़छाड़ कर राजनांदगांव के कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल के लिए वोट देने की अपील करते हुए दिखाया गया, जो न केवल आपत्तिजनक है, बल्कि आचार संहिता का उल्लंघन भी है। उन्होंने वीडियो निर्माता के खिलाफ अपराध दर्ज कर दंडात्मक कार्रवाई करने की मांग की है। 

 
 
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला