केंद्रीय मंत्री और झारखंड के लिए भाजपा के चुनाव प्रभारी, शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि भाजपा झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन को सत्ता से उखाड़ कर राज्य में अगली सरकार बनाएगी। श्री शिवराज और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, जो झारखंड के लिए भाजपा के चुनाव सह-प्रभारी हैं, ने इस साल के अंत में राज्य में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए रणनीति तैयार करने के लिए रांची में पार्टी के नेताओं, विधायकों, सांसदों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। श्री शिवराज ने कहा कि भाजपा ने हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनावों में झारखंड में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जहां उसने आठ सीटें जीतीं और उसकी सहयोगी आजसू पार्टी को एक सीट मिली। उन्होंने कहा कि संसदीय चुनाव में पार्टी को 81 विधानसभा सीटों में से 52 पर बढ़त मिली है। उन्होंने कहा कि राज्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल को सुरक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई
Site Admin | June 23, 2024 8:03 PM
भाजपा झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन को सत्ता से उखाड़ कर राज्य में अगली सरकार बनाएगी: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान