भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 मई को झारखंड में जनसभा को संबोधित करेंगे

भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ग्यारह मई को झारखंड आएंगे। वे चतरा लोकसभा के सिमरिया प्रखंड स्थित मुरूवे मैदान में दोपहर तीन बजे आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री पहले बारह मई को झारखंड दौरे पर आने वाले थे। वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी आज झारखंड में दो चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। श्री गांधी पहले चाईबासा जाएंगे। चाईबासा में वे इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी जोबा मांझी के पक्ष में चुनावी सभा करेंगे। इसके बाद वे गुमला के बसिया में खूंटी और लोहरदगा के प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव सभा करेंगे। इधर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाडरा की चुनावी सभा की तैयारी भी पार्टी कर रही है। तेरह मई को प्रियंका गांधी वाडरा गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के लिए आ सकती हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला