भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी सह केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज गोड्डा जिले में परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ किया। इस मौके पर एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर हमला बोला।
श्री चौहान ने वादा किया कि राज्य में भाजपा की सरकार बनते ही महिलाओं के खाते में हर महीने दो हजार एक सौ रुपये डाले जायेंगे।
उधर, खूंटी जिले में परिवर्तन सभा को संबोधित करते हुए रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने कहा कि अब राज्य की हेमंत सरकार के गिने-चुने दिन बाकी रह गये हैं। कार्यक्रम को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी संबोधित किया और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा।