भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने संताल परगना में आदिवासियों की घटती आबादी पर मुख्यमंत्री सोरेन को पत्र लिखा है। श्री मरांडी ने पूरे मामले की जांच एसआईटी से कराने की मांग की है। श्री मरांडी ने कहा है कि सरकार को आदिवासियों को संरक्षित करने के लिए कदम उठाना चाहिए।
इधर, सत्ता पक्ष ने संताल परगना में डेमोग्राफी बदलने के आरोपों का खंडन किया है। कांग्रेस विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने कहा है डेमोग्राफी चेंज का मामला उठाकर भाजपा अपनी ही केन्द की सरकार की नाकामी का बखान कर रही है।
Site Admin | July 27, 2024 7:04 PM
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने संताल परगना में आदिवासियों की घटती आबादी पर मुख्यमंत्री सोरेन को पत्र लिखा है