July 5, 2024 3:59 PM

printer

भाजपा के चुनाव प्रभारी और केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान कल दो दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे

राज्य में बदले राजनीतिक हालात के बीच झारखंड भाजपा के चुनाव प्रभारी और केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान कल दो दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे। पत्रकारों से बातचीत में श्री चौहान ने सोरेन परिवार को सत्तालोलुप बताया। उन्होंने आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश महतो से मुलाकात की। मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह भी मौजूद थे। इस दौरान राज्य के मौजूदा हालात और विधानसभा चुनाव पर चर्चा हुई। चुनाव प्रभारी आज रामगढ़ में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। रामगढ़ से रांची आने के बाद वे आज ही आरोप समिति और घोषणा समिति की बैठक को भी संबोधित करेंगे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला