भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज छत्तीसगढ़ में तीन जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने तुष्टिकरण की राजनीति की है। उन्होंने कहा कि दूसरी ओर केंद्र की मोदी सरकार ने विकास को प्राथमिकता दी है। श्री नड्डा ने कहा कि अगर केंद्र में फिर से भाजपा की सरकार बनी तो अगले पांच साल में और तीन करोड़ घर बनाये जायेंगे। श्री नड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार गांव, गरीब और किसानों के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि अगले पांच वर्षों में भारत दलहन और तिलहन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर हो जायेगा। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि सौर ऊर्जा योजना के तहत घरों में सौर पैनल लगाये जायेंगे और हर घर में बिजली पैदा की जायेगी। इससे किसी भी नागरिक को पांच साल के बाद बिजली बिल का भुगतान नहीं करना पड़ेगा।
Site Admin | April 22, 2024 9:08 PM
भाजपा के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने छत्तीसगढ़ में तीन जनसभाओं को संबोधित किया