झारखंड मुक्ति मोर्चा छोड़ कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने और दुमका लोकसभा सीट से भाजपा की उम्मीदवार बनाए जाने के बाद जामा की पूर्व विधायक सीता सोरेन पहली बार दुमका पहुंची। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पूर्व समाज कल्याण मंत्री लुईस मरांडी के नेतृत्व में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पार्टी कार्यालय में समारोह आयोजित कर उनका अभिनंदन किया गया। लुईस मरांडी ने अंगवस्त्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया। कार्यकर्ताओं ने सीता सोरेन के लिए जम कर नारे लगाए। इस अवसर पर सीता सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और झारखंड के विकास का भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि झारखंड में पिछले 24 सालों में राज्य के विकास की जगह जमीन, खनिज और नौकरियों की लूट हुई है। युवाओं के भविष्य की उपेक्षा की गई है। उन्होंने दुमका लोकसभा सीट से नलिन सोरेन को झारखंड मुक्ति मोर्चा का उम्मीदवार बनाए जाने पर कहा कि वह उनसे अपनी जीत का आशीर्वाद लेंगी।
Site Admin | April 5, 2024 6:04 PM | jharkhand news | RANCHI NEWS
भाजपा की उम्मीदवार बनाए जाने के बाद जामा की पूर्व विधायक सीता सोरेन पहली बार दुमका पहुंची