भाजपा का सदस्यता अभियान पूरे देश और प्रदेश में महापर्व के रूप में मनाया जा रहा है और भाजपा पूरे प्रदेश में हर बूथ पर 200 सदस्य बनाने के लक्ष्य से आगे बढ़ रही है। प्रदेश में 16 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। देश भर में 10 करोड़ से अधिक लोगों को भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनाने का टारगेट है।
2014 से 2019 तक लगभग 18 करोड़ लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता गृहण की है। भाजपा का सदस्यता अभियान चार आयामों पर आगे बढ़ेगा। मिस्ड कॉल, क्यू आर कोड, नमो एप और भाजपा की वेबसाइट के माध्यम से देश और प्रदेश का कोई भी व्यक्ति पार्टी की सदस्यता गृहण कर सकता है।