भगवान श्रीकृष्ण के जलवा उत्सव का पर्व डोलग्यारस आज प्रदेश में श्रद्धा आस्था और उल्लास से मनाया जा रहा है। इस मौके पर आगरमालवा तनोड़िया, बड़ौद, कानड़, नलखेड़ा, सोयत, सुसनेर के साथ ही जिलेभर में लकड़ी से बने डोल को आकर्षक सजाकर उसमें भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की प्रतिमा बिठाकर नगर में चल समारोह निकाले जा रहे है। अखाड़ों में कलाकारों द्वारा विशेष करतबों का प्रर्दशन भी कर रह हैं। अशोकनगर में भगवान कृष्ण को जल विहार कराने लगभग 40 मंदिरों से अलग-अलग डोल निकलेंगे जो स्थानीय तुलसी सरोवर तालाब पहुंचकर भगवान को जल विहार कराएंगे।
News On AIR | September 25, 2023 5:49 PM | Madhya Pradesh | MP NEWS
भगवान श्रीकृष्ण के जलवा उत्सव का पर्व डोलग्यारस आज प्रदेश में श्रद्धा आस्था और उल्लास से मनाया जा रहा है