May 23, 2024 11:29 AM

printer

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने की निर्धारित समय से पहले ही संसदीय चुनाव कराने की घोषणा

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने निर्धारित समय से पहले ही 4 जुलाई को संसद का चुनाव कराने की घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि यह ब्रिटेन में संसद के निचले सदन हाउस ऑफ कॉमन्स के लिए चुनाव का सही समय है। हाउस ऑफ कॉमन्स में 650 सदस्य हैं।

उन्होंने यह घोषणा ब्रिटेन में महंगाई दर गिरकर 2.3 प्रतिशत रह जाने के बाद की गई है, जो पिछले तीन वर्ष में सबसे कम है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला