ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति आज सुबह अक्षरधाम मंदिर में भगवान स्वामीनारायण के दर्शन किये। मंदिर के स्वामियों और अन्य पदाधिकारियों ने पारंपरिक हिंदू तरीके से माला पहनाकर, माथे पर टीका लगाकर उनका स्वागत किया। मंत्रोच्चारण के साथ उनके हाथ में रक्षा सूत्र भी बांधा गया। मंदिर में वे करीब 45 मिनट तक रुके। मंदिर में दर्शन के बाद श्री ऋषि ने कहा कि जब भी उन्हें मौका मिलेगा वह यहां दर्शन के लिए आते रहेंगे।
News On AIR | September 10, 2023 7:25 PM | दिल्ली-सुनक-अक्षरधाम
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति ने आज सुबह अक्षरधाम मंदिर में भगवान स्वामीनारायण के दर्शन किये