September 14, 2024 12:10 PM

printer

ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने वाशिंगटन में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से मुलाकात की

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने कल वाशिंगटन में अमरीका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ बैठक की। दोनों नेताओं ने रूस यूक्रेन युद्ध पर अगली संभावित कार्रवाई और पश्चिम एशिया की स्थिति पर विचार-विमर्श किया। अमरीका और ब्रिटेन द्वारा दिये गये हथियारों से रूस पर हमला करने की अनुमति देने की पश्चिमी देशों की नीति को लेकर यह बैठक हुई। इससे पहले रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन ने नाटो गठबंधन के नेताओं को चेतावनी दी कि अगर पश्चिमी देश यूक्रेन को बड़े हथियारों से रूस पर हमला करने की अनुमति देते हैं, तो इसे रूस के खिलाफ कार्रवाई समझा जाएगा। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला