ब्रज के विश्व प्रसिद्ध रंगोत्सव के अन्तर्गत आज बरसाना में लट्ठमार होली का आयोजन किया जा रहा है। लट्ठमार होली खेलने के लिए हुरियारे नंद गांव से बरसाना पहुंच गये हैं। हेलीकाॅप्टर से फूलों की बारिश कर उनका स्वागत किया गया। लट्ठमार होली की सुरक्षा को लेकर व्यापक इंतजाम किये गये हैं। मथुरा के एसएसपी शैलेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि बरसाना को छः जोन और पन्द्रह सेक्टरों में बांटकर चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।
Site Admin | March 18, 2024 7:44 PM