बौद्ध सर्किट के प्रमुख मार्गों पर पर्यटकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार आगे आई है। केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने इसके लिए सत्रह दशमलव नौ तीन करोड़ की लागत वाली तीर्थयात्रा कायाकल्प और आध्यात्मिक विरासत संवर्धन अभियान प्रसाद परियोजना बनाई है। इसके लिए राज्य सरकार ने सर्वेक्षण शुरू कर दिया है। चयनित वाराणसी-गया, लखनऊ-अयोध्या, गोरखपुर-कुशीनगर, कुशीनगर-गया मार्ग पर इस योजना की धनराशि से तीर्थयात्रियों को सड़क पर उच्च स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
Site Admin | September 11, 2024 8:38 PM
बौद्ध सर्किट के प्रमुख मार्गों पर पर्यटकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार आगे आई