April 6, 2024 3:15 PM

printer

बोकारो स्टील प्लांट हॉटस्ट्रीट मिल की मिक्स्ड गैस पाइपलाइन में गैस के रिसाव से आग लग गई

बोकारो स्टील प्लांट हॉटस्ट्रीट मिल की मिक्स्ड गैस पाइपलाइन में आज सुबह गैस के रिसाव से आग लग गई। इस घटना के बाद प्लांट में अफरातफरी मच गई और कई कर्मचारी और मजदूर बाहर भागने लगे। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। एहतियात के तौर पर कर्मचारी और मजदूरों को हॉटस्ट्रीट मिल की तरफ जाने से मना किया गया है। संयंत्र के संचार प्रमुख मणिकांत धान ने बताया कि गैस ऐनालाइजर से जांच की गई है और फिलहाल रिसाव नही हो रहा है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला