जम्मू कश्मीर की उधमपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने कहा है कि कांग्रेस को अनुच्छेद-370 पर अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए। चुनाव प्रचार के दौरान विभिन्न जनसभाओं में डॉक्टर जितेन्द्र सिंह ने कांग्रेस से यह भी स्पष्ट करने को कहा कि क्या वे पश्चिमी पाकिस्तान के शरणार्थियों के नागरिकता अधिकारों के पक्ष में हैं या नहीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने प्रचार में ऐसे मुद्दों पर बोलने से बच रही है जिसके लिए वह जवाबदेह है।
Site Admin | April 8, 2024 9:11 PM
बीजेपी प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने कहा, कांग्रेस को अनुच्छेद-370 पर अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए