छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में 3 माओवादियों ने पुलिस अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। इनमें से 2 माओवादियों पर 8-8 लाख रूपये का इनाम घोषित था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनदीप सरकार ने बताया कि आत्मसमर्पित माओवादियों में पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी के दो सदस्य शामिल हैं। इन माओवादियों को राज्य सरकार की पुनर्वास नीति के तहत 25-25 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि दी गई। गौरतलब है कि बीजापुर जिले में पिछले छह महीने में अब तक एक सौ पैंतालीस माओवादियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। सुरक्षा बलों की टीम ने इस दौरान तीन सौ छब्बीस माओवादियों को गिरफ्तार किया है।
Site Admin | August 10, 2024 8:13 PM
बीजापुर जिले में 3 माओवादियों ने पुलिस अधिकारियों के समक्ष किया आत्मसमर्पण