छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में माओवादी हमले में मारे गए स्पेशल टास्क फोर्स-एसटीएफ के जवान सत्तेर सिंह को नारायणपुर कलेक्टर बिपिन मांझी और प्रभारी पुलिस अधीक्षक शंकर बघेल ने उनके गृहग्राम बम्हनी पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। अधिकारियों ने इस दौरान जवान के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। गौरतलब है कि बीजापुर जिले में बीते सत्रह जुलाई को माओवादियों द्वारा किए गए हमले में एसटीएफ के दो जवानों की मौत हो गई थी। इस घटना में चार जवान घायल हुए हैं।
Site Admin | July 20, 2024 9:01 PM
बीजापुर जिले में माओवादी हमले में मारे गए स्पेशल टास्क फोर्स-एसटीएफ के जवान सत्तेर सिंह को शंकर बघेल ने श्रद्धांजलि अर्पित की