बीजापुर जिले में पुलिस और डीआरजी की संयुक्त टीम ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से बारह माओवादियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार माओवादियों पर पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने, हत्या करने, हत्या का प्रयास, विस्फोट, लूट और अपहरण जैसी घटनाओं में शामिल रहने के आरोप हैं। इन बारह माओवादियों में से पांच को मेटापाल के जंगल से और सात को तर्रेम इलाके से पकड़ा गया है। इनमें से तीन माओवादियों पर कुल चार लाख रूपए का इनाम घोषित था।
Site Admin | July 15, 2024 7:36 PM
बीजापुर जिले में पुलिस और डीआरजी की संयुक्त टीम ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से बारह माओवादियों को गिरफ्तार किया