बिहार में पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत समस्तीपुर मंडल ने बिना टिकट रेल यात्रा करने वाले लोगों के खिलाफ बड़ा अभियान शुरु किया है। 12 सितंबर को समस्तीपुर रेल मंडल के विभिन्न स्टेशन और रेल खंड पर चलाए गए अभियान में 31 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूल किया गया। 4000 से अधिक बिना टिकट यात्रियों को विभिन्न स्टेशनों पर पकड़ा गया। ये अभियान समस्तीपुर, दरभंगा, सहरसा, रक्सौल, नरकटियागंज, बापूधाम मोतिहारी, जयनगर, सीतामढ़ी जैसे स्टेशन पर चलाए गए।
News On AIR | September 13, 2023 8:55 PM | Bihar | bihar news
बिहार: समस्तीपुर मंडल ने बिना टिकट रेल यात्रा करने वालो के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया