बिहार में पूर्व सांसद और राष्ट्रीय जनता दल की पूर्व नेता लवली आनंद आज जनता दल यूनाइटेड में शामिल हो गईं। जनता दल यूनाइटेड के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने उन्हें पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में पार्टी की सदस्यता दिलाई। शिवहर लोकसभा सीट से लवली आनंद को उम्मीदवार घोषित किया जा सकता है। सीट बंटवारे के समझौते में भाजपा ने आज अपनी शिवहर संसदीय सीट जनता दल यूनाइटेड को देने की घोषणा की।
Site Admin | March 18, 2024 9:07 PM
बिहार: राष्ट्रीय जनता दल की पूर्व नेता लवली आनंद जनता दल यूनाइटेड में शामिल हुईं