August 2, 2024 8:45 PM

printer

बिहार में बिजली गिरने से कम से कम 8 लोगों की मौत

 

बिहार में पिछले 24 घंटों में बिजली गिरने से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। पटना और औरंगाबाद जिले में तीन-तीन व्यक्तियों की, जबकि नवादा और सारण में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इन घटनाओं में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है। मुख्‍यमंत्री ने प्रत्येक पीड़ित के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे बारिश और बादलों गडगडाहट के बीच विशेष सावधानी बरतें और घरों से बाहर नहीं निकलें।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला