बिहार में गया-कोडरमा रेलखंड के पहाड़पुर रेलवे स्टेशन पर कपलिंग टूटने से एक मालगाड़ी आज दो हिस्सों में बंट गयी। ट्रेन का एक भाग कुछ दूर तक चला गया, जबकि दूसरा हिस्सा पीछे रह गया। इस दौरान लगभग बीस मिनट तक अफरा-तफरी की स्थिति मची रही। बाद में मालगाड़ी को ठीक कर आगे के लिए रवाना किया गया। इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
Site Admin | September 14, 2024 9:10 PM
बिहार में गया-कोडरमा रेलखंड के पहाड़पुर रेलवे स्टेशन पर कपलिंग टूटने से एक मालगाड़ी आज दो हिस्सों में बंट गयी