बिहार में गंगा और अन्य नदियों का जलस्तर अचानक बढ़ जाने से आई बाढ़ से लगभग 13 लाख लोग प्रभावित है। पटना, बेगूरूसराय, वैशाली, खगडिया, सारण, मुंगेर और भागलपुर समेत 12 जिले बाढ़ से सर्वाधिक प्रभावित हैं। पडोसी राज्यों में गंगा के तलहटी वाले क्षेत्रों में तेज बारिश के कारण बिहार के निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। बाढ़ के कारण कई स्थानों पर रेल और सडक यातायात बाधित हुआ है। मुंगेर में रतनपुर के पास रेल पुल पर बाढ़ का पानी भर जाने से इस मार्ग चलने वाली आठ रेल गाडियों रद्द कर दी गई है और 20 रेल गाडियों के मार्ग बदल दिया गया है।
Site Admin | September 22, 2024 8:44 PM | Bihar
बिहार में गंगा और अन्य नदियों का जलस्तर अचानक बढ़ जाने से आई बाढ़ से लगभग 13 लाख लोग प्रभावित