बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सहयोगियों ने लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे के समझौते को अंतिम रूप दे दिया है। गठबंधन के तहत राज्य में कुल 40 सीटों में से भारतीय जनता पार्टी 17 लोकसभा सीटों पर, जनता दल यूनाइटेड 16 सीटों पर और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) पांच सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के नेतृत्व वाला हिंदुस्तानी अवामी मोर्चा और उपेंद्र कुशवाहा का राष्ट्रीय लोक मोर्चा राज्य में एक-एक सीट पर चुनाव लड़ेंगे। आज नई दिल्ली में भाजपा महासचिव विनोद तावड़े ने इसकी घोषणा की। इस अवसर पर बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी, जनता दल यूनाइटेड नेता संजय झा, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राजू तिवारी और अन्य मौजूद थे।
Site Admin | March 18, 2024 8:21 PM
बिहार में एनडीए के सहयोगियों ने लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे के समझौते को अंतिम रूप दिया