August 18, 2024 5:44 PM

printer

बिहार झारखंड की सीमा से सटे कोडरमा के मेघातरी पंचायत के कुसहना में चेक डैम के टूट जाने से अचानक गांव में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए

बिहार झारखंड की सीमा से सटे कोडरमा के मेघातरी पंचायत के कुसहना में चेक डैम के टूट जाने से अचानक गांव में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। गांव में आए अचानक पानी के सैलाब में कई मवेशी बह गए, जबकि कई घरों को पानी के सैलाब ने नुकसान पहुंचा है।

 

चार वर्ष पहले कुसहना गांव के बाहर वन विभाग की ओर से चेक डैम का निर्माण कराया गया था। यह चेक डैम ऐसी जगह पर बनाया गया था, जहां पहाड़ी क्षेत्र से बारिश का पानी जमा होता था।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला