बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अरलेकर ने आज अयोध्या पहुंच कर रामलला का दर्शन किया। महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया गया। दर्शन पूजन के संबंध में सर्किट हाउस में उन्होंने कहा कि उन्होंने प्रभु राम से उत्तर प्रदेश और बिहार ही नहीं, बल्कि पूरे देश की सुख शांति की कामना की है। राज्यपाल ने कहा कि अयोध्या में काफी बदलाव हुआ है और यह परिवर्तन केवल प्रभु राम की कृपा और सभी के सहयोग के कारण संभव हो पाया है।
Site Admin | May 11, 2024 7:25 PM
बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अरलेकर ने आज अयोध्या पहुंच कर रामलला का दर्शन किया